लघु उद्योग भारती अंबाला की माननीय एडीसी श्री सचिन गुप्ता जी से शिष्टाचार भेंट
लघु उद्योग भारती, अंबाला के प्रतिनिधियों ने माननीय एडीसी अंबाला, श्री सचिन गुप्ता जी, आईएएस से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन की ओर से श्री गुप्ता जी का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया, जो उनके समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रतीक था।
बैठक में स्थानीय निकायों से संबंधित विषयों के साथ-साथ अन्य प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। माननीय एडीसी महोदय ने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की कठिनाई या समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
लघु उद्योग भारती अंबाला ऐसे कर्मठ और होनहार अधिकारी की नियुक्ति का हार्दिक स्वागत करती है और विश्वास जताती है कि श्री गुप्ता जी के नेतृत्व में स्थानीय उद्योगों के विकास और समस्याओं के समाधान में नया आयाम जोड़ा जाएगा।
धन्यवाद
लघु उद्योग भारती, अंबाला

