वृत्त
रीको एवं विद्युत विभाग के साथ उद्यमी बैठकें
कल अजमेर में विद्युत विभाग एवं रीको के साथ दो अलग अलग बैठकें हुई जिनमे उद्यमियों ने अपनी समस्याएँ रखीं।
लघु उद्योग भारती के श्री राजेश बंसल ने सिक्योरिटी राशि, झूलते तार, बकाया राशि रिफ़ंड, आदि अनेक मुद्दों को प्रभावी तरीक़े से रखा गया।
उद्यमियो के अनेक मुद्दे इसी माह में निस्तारित होंगे ऐसा आश्वासन प्राप्त हुआ है।
यहाँ ज्ञातव्य है कि उपरोक्त बैठकें मासिक स्तर पर आयोजित करने के लिए पिछले कुछ समय से लगातार माँग की रही थी। इनसे मुद्दों को live basis पर सक्रिय follow up प्रणाली द्वारा efficiently निष्पन्न किया जा सकता है।
यहाँ एक जानकारी और ज्ञातव्य है। पुष्कर उद्यमियों पर नोटीसीय कार्यवाही करने वाले ईओ को एपीओ किया गया है। उक्त अधिकारी द्वारा उद्योगों को अवैध बताते हुए अनेक नोटिस जारी किए गये थे। पुष्कर में रीको स्थान न होने से उद्योग अव्यवस्थित तरीक़े से चलने पर मजबूर हैं। इसके अलावा भी ईओ महोदय पर अन्य आरोप थे। लघु उद्योग भारती पुष्कर की इस समस्या को नियमित रूप से उठा रहा है।
धन्यवाद

