लघु उद्योग भारती एवं अरावली ग्रुप ऑफ कॉलेज के मध्य MOU हस्ताक्षरित
लघु उद्योग भारती एवं अरावली ग्रुप ऑफ कॉलेज के मध्य आपसी सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु समझौता ज्ञापन ( MoU ) दिनांक 24 मार्च 2026 को अरावली कॉलेज परिसर में हस्ताक्षरित किया गया।
इस एमओयू के अंतर्गत दोनों संस्थाओं के बीच निम्न प्रमुख उद्देश्यों पर कार्य किया जाएगा—
अकादमिक एवं उद्योग के मध्य की दूरी को कम करना, छात्रों में उद्यमिता, नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना, इंटर्नशिप एवं औद्योगिक अनुभव के अवसर उपलब्ध कराना, सेमिनार एवं कौशल आधारित कार्यक्रमों का आयोजन तथा परामर्श गतिविधियों को प्रोत्साहित करना।
एमओयू हस्ताक्षर के अवसर पर अरावली कॉलेज के चेयरमैन श्री ओम जी अग्रवाल, लघु उद्योग भारती महानगर इकाई के सचिव श्री शुभम डांगी, कोषाध्यक्ष श्री अनिल कटारिया, उपाध्यक्ष श्री हेमंत जैन, गुड़ली इकाई अध्यक्ष श्री दीपक हरकावत, रानी लक्ष्मीबाई इकाई अध्यक्ष श्रीमती सीमा पारिख, गिरवा इकाई अध्यक्ष श्री ओम दवे, मादड़ी इकाई सचिव श्री अरविंद मेहता, गिरवा इकाई सचिव श्री प्रखिल सामर एवं महानगर इकाई के पूर्व सचिव श्री कपिल सुराणा उपस्थित रहे।
धन्यवाद
लघु उद्योग भारती, उदयपुर

