????
आदरणीय बंधुवर
सादर वंदे
आज दिनांक 7 अगस्त 2024 को लघु उद्योग भारती, अलवर द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत सेवा बस्ती में श्री माधव सेवा समिति द्वारा संचालित विद्यालय केशव आदर्श विद्या मंदिर, चमेली बाग मैदान , मोहल्ला अखैपुरा, अलवर में जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश जी गुप्ता, जयपुर अंचल संयुक्त महासचिव श्री संदीप जी गुप्ता, अलवर इकाई अध्यक्ष श्री देवेन्द्र अग्रवाल, श्री नीरज शर्मा जी अलवर महिला इकाई अध्यक्षा श्रीमति शिवानी यादव जी, महासचिव श्रीमती अलका सिंह जी, श्रीमती रुचि सोडी जी, श्रीमती मनीषा यादव जी की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में श्री माधव सेवा समिति के सचिव श्री विमल जैन जी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राकेश जी, समन्वयक श्री रतिराम जी गुप्ता भी उपस्थित रहे।
विद्यालय में विशेष बात यह देखने को मिली कि यहां पर सभी विद्यार्थियों को, जो की वंचित वर्ग से आ रहें है उनमे शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति के संस्कार भी प्रभावपूर्ण तरीके से दिए जा रहें है जो सामान्यतः अन्य सरकारी व प्राइवेट विद्यालय में भी नहीं दिए जाते हैं।
????????
धन्यवाद।

