लघु उद्योग भारती सांवेर रोड इकाई इंदौर की मासिक बैठक वासु मेटल फॉर्मिंग में आज दिनांक 13–4–2024 को शाम 6बजे सम्पन्न हुई। जिसमे आर आर कंपाउंड में सुपर कॉरिडोर वाली एंट्री करने वाले रोड का कार्य पूर्ण करने के लिए IDA जाकर कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। नगर निगम के जोन पर जाकर कचरा गाड़ी को नियमित आने के लिए कार्यवाही की जावेगी। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी से श्री शिवनारायण शर्मा जी एवं श्री विनीत जैन जी और इकाई से कन्हैयालाल खत्री, गणेश कोतवाल,शिरीष अजमेरा जी उपस्थित रहे।

