लघु उद्योग भारती इंदौर छावनी-सियागंज इकाई की मासिक बैठक हुई। इस अवसर पर, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष माननीय राजेश जी मिश्रा और कार्यकारिणी सदस्य माननीय शिवनारायण जी शर्मा भी मौजूद थे। इस बैठक में इकाई के पदाधिकारीगण की समस्याओं को सुना और उन्हें समाधान के लिए दिशा प्रदान की गई एवम दो नए सदस्यों के फॉर्म और चेक की प्रक्रिया भी पूरी की गई।

