लघु उद्योग भारती इकाई ~आमेट की मासिक बैठक आयोजना
कल दिनांक 19 मार्च सांय 5 बजे आईडाना स्थित नव निर्मित गैंगसा एसोसिएशन भवन सभागार में समायोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष श्री दिनेश जी कोठारी ने की जबकि मुख्य अतिथि राजसमंद इकाई अध्यक्ष श्री संदीप जी सामसुखा,विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू परिषद (चित्तौड़ प्रांत) महामंत्री श्री कौशल जी भाई सा. व राजसमंद इकाई सचिव श्री हेमंत जी सहलोत थे ।
आमेट इकाई सचिव ललित बोहरा ने स्वागत करते हुए आज की बैठक के मुख्य बिंदुओं की चर्चा की । तत्पश्चात् संदीप जी ने अपने सारगर्भित वक्तव्य में कहा की आगामी माह में दिनांक 6~7 अप्रैल को उदयपुर में चितौड़ प्रांत के अभ्यास वर्ग में प्रतिनिधित्व करने, दिनांक 9 अप्रैल को नव संवत्सर को धूमधाम से मनाने, 25 अप्रैल स्थापना दिवस पर सामाजिक सरोकार संबंधित कार्य करने की प्रेरणा दी। साथ ही आगामी लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में अपने अपने क्षेत्र से अधिकाधिक मतदान हो ऐसा प्रयास करना है।
इस अवसर पर कौशल जी भाई सा.ने अपने दीर्घकालीन अनुभवों को सांझा करते हुए राष्ट्र निर्माण में हमारी अपनी भूमिका निर्वहन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सर्व सहमति से निर्णय लिया गया की अभ्यास वर्ग में हमारी शाखा से कम से कम 6 व्यक्ति भाग लेंगे।
नव वर्ष पर देवपुरा बस स्टैंड व सियाना बस स्टैंड पर रंगोली सजा कर व आम जन के कुमकुम तिलक लगा मुंह मीठा कर नव वर्ष की बधाई दी जाएगी साथ ही सोशल मिडिया के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को नव वर्ष बधाई संदेश भेजे जाए ताकि समृद्ध भारतीय संस्कृति से लोगो का जुड़ाव हो सके ।
देवपुरा बस स्टैंड पर आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी इकाई सहसचिव देवी लाल जी प्रजापत ने स्वीकार की।
स्थापना दिवस पर गौशाला में गौमाता को गुड की लपसी, गौग्रास से सेवा करने का निर्णय लिया। जिसमे स्वप्रेरणा से भामाशाह श्री तनसुख जी नरेंद्र जी बोहरा, केलवा ने पूर्ण सहयोग प्रदान करने की इच्छा जताई।
स्थापना दिवस के उपलक्ष में राजसमंद इकाई के साथ देव दर्शन के अंतर्गत राटासेन माता चिरवा के दर्शन के लिए जाना निश्चित किया ।
दिनेश कोठारी ने उपस्थित परिषद का आभार प्रकट करते हुए भवन के लिए भूमि प्रदाता चतर जी सूर्या , निर्माण में विशेष सहयोगी श्री विष्णु जी सोमानी, श्री यशवंत जी चोरड़िया,श्री रजनीश जी वागरेचा व ललित जी बोहरा के श्रम साध्य कार्य की भूरी भूरी प्रसंसा की ।
सर्व श्री कौशल जी गौड़,संदीप जी सामसुखा ,हेमंतजी सहलोत,मनोज जी पारिक, महेंद्र जी चोरड़िया,चतर जी सूर्या,यशवंत जी चोरड़िया,नरेंद्र जी बोहरा ,देवी लाल जी प्रजापत, प्रवीण जी ओस्तवाल, सत्यनारायण जी सोमानी आदि की उपस्थिति रही।

