लघु उद्योग भारती के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज उज्जैन महानगर की समस्त इकाइयों द्वारा सेवा गतिविधि के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उज्जैन सेवा भारती द्वारा संचालित मातृ छाया में एक कूलर भेंट किया गया। यह सेवा कार्य प्रदेश से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चरणजीत सिंह जी कालरा, सेवा भारती के अध्यक्ष श्री सुनील जी खत्री, लघु उद्योग भारती के संस्थापक सदस्य श्री उल्लास जी वैद्य तथा श्री नेमीचंद जी जैन सहित मालवा प्रांत के सचिव श्री राजेश जी गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त, महाकालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र मक्सी रोड इकाई के अध्यक्ष श्री गिरीश जायसवाल, क्षिप्रा औद्योगिक क्षेत्र आगर रोड इकाई के अध्यक्ष श्री अखिलेश जी नागर, विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र ताजपुर इकाई के अध्यक्ष श्री गौरव जी चौहान, एवं इकाइयों के सचिव श्री दिलीप जी रोहरा, श्री जितेंद्र जी भाटी, श्री भूषण जी जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुनील जी पिठवे, कार्यकारिणी सदस्य श्री अवधेश जी दशोरा, सहसचिव श्री अंकित जी गदिया, श्री रविंद्र पेढारकर और श्री राजेश जी महेश्वरी सहित अनेक उद्यमी बंधु भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सेवा भारती के श्री गौतम जी शर्मा द्वारा किया गया तथा श्री विक्रांत जैन ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। सेवा की इस पहल के माध्यम से सभी इकाइयों ने सामूहिक रूप से समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः प्रमाणित किया।

