आज दिनांक 22 मार्च 2025 की सुबह लघु उद्योग भारती के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष श्री शुभ आदेश मित्तल जी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री माननीय श्री अनिल विज जी से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट आगामी उत्तर क्षेत्रीय अधिवेशन के संदर्भ में की गई, जो कि 26 मार्च 2025 को किंगफिशर, अंबाला में आयोजित होने जा रहा है। श्री अनिल विज जी को इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
मंत्री महोदय ने प्रतिनिधिमंडल से अत्यंत आत्मीयता से मुलाकात की और उत्तर क्षेत्रीय अधिवेशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने लघु उद्योग भारती और उद्यमियों को हरसंभव सहयोग और सहायता देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके मंत्रालय से संबंधित किसी भी विभाग में उद्यमियों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी और हर जरूरी सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष श्री शुभ आदेश मित्तल के साथ जिलाध्यक्ष श्री विनोद बंसल, जिला उपाध्यक्ष श्री सुभाष धीमान, महासचिव श्री सुभाष मित्तल, कोषाध्यक्ष श्री मगन रस्तोगी, श्री महावीर जैन तथा श्री परवीन जैन उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री महोदय का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अधिवेशन में आने का औपचारिक आमंत्रण भी सौंपा।
यह मुलाकात उत्तर क्षेत्रीय अधिवेशन के सफल आयोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही और हरियाणा सरकार के सहयोग से लघु उद्योग भारती का यह आयोजन और भी सशक्त और प्रभावी रूप में आयोजित होगा।

