लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जमशेदपुर के अंतर्गत आदित्यपुर औधोगिक क्षेत्र में लघु उद्योग भारती एंव स्थानीय उधमी संगठन एसिया के संयुक्त तत्वावधान में औधोगिक क्षेत्र के मज़दूरों के हित में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस रक्तदान शिविर में कुल 454 रक्तदाताओं ने रक्त देकर शिविर को सफल बनाया।
इसमे राँची से लघु उद्योग भारती के प्रांतीय महामंत्री श्री विजय छापरिया, राँची लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री ललित केडिया, सदस्य प्रकाश हेतमसरिया तथा जमशेदपुर इकाई के अध्यक्ष श्री अमलेश झा एवं सरायकेला इकाई के उपाध्यक्ष श्री ज्ञ्यान प्रकाश जयसवाल, सदस्य संजय शर्मा सहित अनेक सदस्यों का भरपूर सार्थक योगदान रहा।

