स्वाबलंबी भारत अभियान के तहत पाली में चल रहे स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत आज लघु उद्योग भारती एवं सेवा समिति द्वारा स्वरोजगार एवं जागरूकता विषय पर विभिन्न महिला संगठनों के सहयोग से सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त 40 बालिकाओं को रोजगार और प्रोत्साहन मिल सके इसकी चर्चा इस सेमिनार में की गई।
इस सेमिनार में विधायक ज्ञानचंद पारख जी, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमान घनश्याम ओझा जी, जोधपुर प्रांत के अध्यक्ष महावीर चोपड़ा जी, महासचिव विनय बंब जी, अग्रवाल महिला मंडल सदस्य ममता गुप्ता जी ने संबोधित किया। विधायक ज्ञानचंद पारख जी ने संबोधन में भारतीय संस्कृति की जीवन शैली से ही समाज में व्याप्त विसंगतियां दूर हो सकती है इस संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
कार्यक्रम में इनरव्हील रोटरी क्लब, जैन युवा संगठन लेडीज विंग, अग्रवाल महिला मंडल, माहेश्वरी महिला संगठन ,दुर्गा वाहिनी, जीतो लेडीज चैप्टर, तेरापंथ महिला मंडल, सीरवी महिला मंडल, सिंधी समाज महिला संगठन, भारत विकास परिषद, ब्राह्मण स्वर्णकार महिला मंडल, सेन समाज महिला मंडल ,भारतीय जैन संघटना, श्री गुरु पुष्कर देवेंद्र जैन महिला मंडल, जेसीआई पाली डायनेमिक लेडीज विंग, विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख पदाधिकारियों ने भी इस सेमिनार में भाग लिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कमल गोयल, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद जेथल्या, विश्व हिंदू परिषद के परमेश्वर जोशी ,लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष नेहा मेहता, सचिव भारती गुप्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास बुबकिया व विशाल कोठारी ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों से जुड़ी हुई 400 से ज्यादा महिलाएं उपस्थित रही।

