लघु उद्योग भारती अवध प्रांत अध्यक्ष रीता मित्तल और लखनऊ महिला इकाई की सदस्य पद्मिनी के सहयोग से मुरली सेवा संस्थान की 35 महिलाओं ने CSIR-CIMAP लखनऊ में मंदिरों के फूलों से अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाने की ट्रेनिंग प्राप्त की। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की गई, जिसमें सभी महिलाओं ने दिवाली के अवसर पर अपने हाथों से बनाई धूपबत्ती और अगरबत्ती के स्टाल जगह-जगह पर लगाए। इस प्रशिक्षण से महिलाएं अपने कार्य में निपुण हुईं और उनमें आत्मविश्वास का संचार हुआ है।
लघु उद्योग भारती के सहयोग से अवध प्रांत की अध्यक्ष रीता मित्तल ने इन महिलाओं के लिए अब तक 8 स्थानों पर प्रदर्शनियों का आयोजन करवाया है। यह प्रदर्शनी न केवल उनके उत्पादों को बाजार में पहचान दिला रही है, बल्कि उनके कार्य को एक नई दिशा और पहचान भी दे रही है।

