लघु उद्योग भारती व स्वावलंबी भारत अभियान के मिले जुले प्रयासों से जोधपुर में स्वालंबन केन्द्र का उद्घाटन किया गया।इसमें लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा ,प्रान्त अध्यक्ष महावीर जी चोपड़ा , प्रदेश संयुक्त महामंत्री मंजू सारस्वत व सचिव श्री सुरेश जी विश्नोई उपस्थित थे ।
केन्द्र पर सभी युवाओं को स्वरोजगार से संबंधित जानकारी दी जायेगी ।कार्य दिशा निर्देश भी दिये जाएंगे ।

