<p>नारियों की समस्या और समाधान को लेकर बहुत ही वृहद स्तर पर नारी शक्ति संगम का कार्यक्रम कटनी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें लगभग 1000 मात्र शक्तियों की सहभागिता रही उस कार्यक्रम में लघु उद्योग भारतीय महिला इकाई को स्टॉल लगाने का शुभ अवसर दिया गया जिसमें लघु उद्योग भारती की बहनों ने बड़े ही उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सारे स्टॉल हाथ से बने सामानों के ही रहे यह लघु उद्योग भारती के लिए बड़े ही गर्व का विषय रहा</p>

