आज दिनांक 9 जून 2025 को जिला कन्नौज में लघु उद्योग भारती की नई इकाई का गठन होटल सार्थक, बायपास रोड पर भव्य अधिष्ठापन समारोह के माध्यम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश जी, अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री श्री राकेश गर्ग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त महामंत्री श्री गौरव मित्तल, कानपुर संभाग अध्यक्ष श्री अमन घई, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश श्री हरेंद्र मूरझानी तथा श्री लाडली प्रसाद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में कन्नौज जिले के लगभग 40 उद्यमियों ने सहभागिता कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की। इस अवसर पर नई जिला इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए श्री सुधांशु गुप्ता को जिला अध्यक्ष, श्री नवीन गुप्ता को जिला महामंत्री, श्री सुशील जैन को कोषाध्यक्ष, श्री ललित मल्होत्रा को उपाध्यक्ष एवं श्री पारस जैन को मंत्री के रूप में दायित्व सौंपा गया। यह अधिष्ठापन समारोह न केवल संगठन के विस्तार का प्रतीक रहा, बल्कि क्षेत्रीय उद्यमिता को एक नई दिशा देने की ओर सार्थक पहल भी सिद्ध हुआ।

