लघु उद्योग भारती का 32वाँ स्थापना दिवस समारोह
कालापीपल इकाई, जिला शाजापुर
दिनांक 25 अप्रैल 2025 को कालापीपल इकाई द्वारा लघु उद्योग भारती का 32वाँ स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम श्री जीवन सिंह जी मेवाड़ा (सचिव महोदय) के प्रतिष्ठान जीवन इंडस्ट्रीज परिसर में आयोजित किया गया।
समारोह में इकाई के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी उपस्थित उद्यमियों को स्थापना दिवस की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती की स्थापना के उद्देश्यों और संगठन के सतत प्रयासों को भी याद किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने जय श्री विश्वकर्मा का जयघोष कर एकजुटता और संगठन के प्रति अपने समर्पण को दोहराया।
लघु उद्योग भारती के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ, सभी सदस्यों ने संगठन को सशक्त और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

