लघु उद्योग भारती कानपुर और काशी संभाग की संयुक्त बैठक आज 27.5.2024 दिन रविवार को शाम के 4:00 बजे वर्चुअल बैठक आयोजित की गई की लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय मधुसूदन दादू जी एवं महामंत्री भरत जी प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री हरेन्द्र मुरजानी श्री दीनानाथ बरनवाल, सम्भाग कानपुर अध्यक्ष श्री अमन घई, श्री दीपक कपूर महामन्त्री के साथ , काशी संभाग के अध्यक्ष श्री राजेश सिंह, महामन्त्री श्री राकेश अग्रवाल एवं कानपुर और काशी संभाग के पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे,… बैठक में संभाग के सभी जिलों के अपेक्षित पदाधिकारी मौजूद रहे बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई वर्तमान में संख्या को लेकर हर जिले में प्रमुखता से चर्चा रही.. इसके अलावा स्थानीय व जिला स्तरीय समस्याओं को लेकर आदरणीय मधुसूदन दादू जी ने सभी पदाधिकारी की बातों को गंभीरता से सुना और शीघ्र ही उनकी समस्याओं के निवारण के लिए आश्वासन भी दिया बहुत से विषयों पर संघात्मक चर्चा रही ..संगठन कि आगामी कार्य योजना पर भी प्रदेश पदाधिकारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ हमें लगता है कि हम सभी अपनी जिलों में संगठन की गतिविधियों को अधिक से अधिक उसकी मूल उद्देश्यों के साथ बढ़ाने का प्रयास करेंगे और उद्योग हित और राष्ट्र हित की सोच के साथ कार्य करते रहेंगे, बैठक का समापन कल्याण मंत्र से हुआ.

