आज दिनांक 8 जुलाई 2024 को लघु उद्योग भारती कानपुर सम्भाग का प्रतिनिधि मंडल माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी से लखनऊ में उनके निवास पर भेंट कर उद्योग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा दिनांक 28 जुलाई 2024 को होने वाली आम सभा के लिए आमंत्रित भी किया जिस पर माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने आने का आश्वासन दिया। श्री हरेंद्र मूर्जनी ( प्रदेश उपाध्यक्ष), श्री अमन घई ( अध्यक्ष कानपुर संभाग), श्री संदीप अरोड़ा (अध्यक्ष कानपुर नगर), श्री अनुराग मालवीय (अध्यक्ष कानपुर देहात) उपस्थित थे।

