लघु उद्योग भारती काशी द्वारा एमएसएमई कार्यालय में उद्यम पंजीकरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे उद्यमियों / व्यापारियों का उद्यम पंजीकरण श्री आर के चौधरी, श्री वी के राना जी, श्री रितेश बरनवाल सहायक निदेशक एमएसएमई के द्वारा किया गया। काशी प्रांत अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह जी ने उद्यम पंजीकरण से मिलने वाले लाभ के बारे मे बताया।कार्यक्रम मे हिमांशु शेखर जी कस्टोडियन एमएसएमई सैमसंग तथा सर्वेश श्रीवास्तव जी, गुलशन मौर्या जी, प्रशांत विरथरे जी, श्री प्रकाश गुप्ता जी, दिनेश गुप्ता जी, नयन गुप्ता जी, भारत भूषण गुप्ता जी, ज्योति शंकर मिश्रा जी, प्रदीप सिंह जी, अशोक श्रीवास्तव जी सहित अन्य उद्यमियों ने भाग लिया।

