लघु उद्योग भारती के पर्यावरण संरक्षण समिति के राजस्थान क्षेत्र के प्रमुख श्री विनोद मेलाना के सानिध्य में लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल, किशनगढ़ इकाई अध्यक्ष श्री उमेश गोयल, पर्यावरण संरक्षण के प्रभारी श्री सत्यनारायण बंसल एवं श्री सर्वेश्वर राठी के साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण विषय को लेकर एक बैठक संपन्न हुई। श्री मेलाना ने रीको क्षेत्र में लघु उद्योग भारती द्वारा गोद लिए जा रहे फैसिलिटी एरिया को एक सघन वन के रूप में विकसित करने को लेकर चर्चा की। साथ ही प्रत्येक औद्योगिक इकाई में खाली भूखंड पर वृक्षारोपण एवं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के आयाम को प्राप्त किया जा सकता है। वर्षा के जल संचयन को लेकर उन्होंने रोचक तथ्य प्रस्तुत किये। उन्होंने बताया कि जल संचयन के आसान प्रयासों एवं उपायों के माध्यम से भूजल स्तर को बढ़ाया जा सकता है। किशनगढ़ इकाई के सदस्यों ने श्री मेलाना को आश्वस्त किया कि जल्द ही सघन वन स्थापित करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे एवं किशनगढ़ क्षेत्र के उद्योगों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जागरूक अभियान भी प्रारंभ किया जाएगा।
लघु उद्योग भारती
किशनगढ़

