लघु उद्योग भारती किशनगढ़ इकाई की कार्यकारिणी बैठक कार्यकारिणी सदस्य श्री भरत सराफ के प्रतिष्ठान मै. सराफ मार्बल पर संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत संगठन मंत्र का वाचन कर की गई। इकाई अध्यक्ष उमेश गोयल ने गत बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आगामी 17 सितंबर 2024 को संगठन के 6 प्रमुख प्रकल्पों में से एक विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित हुआ।
संगठन विस्तार के लिए नये सदस्य बनाने हेतु एक साप्ताहिक अभियान शुरू करने का निर्णय हुआ, इस अभियान के लिए प्रभारी श्री भरत सराफ को बनाया गया। साथ ही प्रत्येक कार्यकारिणी सदस्य को कम से कम 1-2 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया।
अन्य विषयों में जीएसटी संबंधी चर्चा एवं सड़क निर्माण संबंधित चर्चा की गई। इस कार्यकारिणी बैठक में इकाई अध्यक्ष उमेश गोयल, कोषाध्यक्ष प्रकाश भोमावत, महेंद्र पाटनी, भरत सराफ, प्रहलाद अग्रवाल, पवन बंगाली, पवन अग्रवाल (गोंदवाले), रामअवतार अग्रवाल सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य सम्मिलित हुए।

