<p>लघु उद्योग भारती, किशनगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान सरकार के उद्योग राज्य मंत्री माननीय श्री के के बिश्नोई जी के साथ एक शिष्टाचार भेंट की। किशनगढ़ इकाई द्वारा क्षेत्र की औद्योगिक समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई, जिस पर माननीय मंत्री जी ने संगठन को आश्वस्त किया कि लघु उद्योग भारती द्वारा प्रस्तुत की गई सभी समस्याओं एवं सुझावों पर अमल किया जाएगा और क्षेत्र के उद्यमियों को राहत प्रदान की जाएगी। किशनगढ़ इकाई के प्रतिनिधिमंडल में प्रांत सह सचिव श्री दीपक शर्मा, इकाई अध्यक्ष श्री उमेश गोयल, सचिव श्री अनिल मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष प्रकाश भोमावत, श्री सुनील बल्दवा, श्री किशन बंग, श्री महेंद्र पाटनी, श्री मनोज अग्रवाल, श्री प्रशांत पहाड़िया एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।</p>

