आज दुहाई इंडस्ट्रियल एरिया में लघु उद्योग भारती की संगठनात्मक बैठक हुई।
जिसमे विभाग सह सेवा प्रमुख आदरणीय श्री शेखर जी भाई साहब,जिलाध्यक्ष श्री अमरीश गोयल जी ने अपने उद्बोधन से राष्ट्रहित हित में सहयोग की अपील की ।दुहाई इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष श्री सुनील त्यागी जी ने इकाई के सदस्यों की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता,मुरादनगर इकाई के कोषाध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी ,दुहाई महासचिव श्री अरोड़ा जी, कोषाध्यक्ष श्री विकास गुप्ता जी और बड़ी संख्या में उद्यमी बंधुओं ने हिस्सा लिया।

