लघु उद्योग भारती द्वारा लगातार शासन से यह मांग की जा रही थी कि कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 में वर्तमान समयानुसार परिवर्तन की आवश्यकता है। जिसको मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वीकार किया गया और इस संदर्भ में समिति का गठन किया गया।
जिसमें संगठन के प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी जी को स्थान दिया गया । निश्चित ही इस समिति के सुझाव से कृषि उपज मंडी अधिनियम में सकारात्मक सुधार अवश्य होंगे ।
लघु उद्योग भारती समिति गठन हेतु मध्यप्रदेश के मा .मुख्यमंत्री आदरणीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं मध्यप्रदेश शासन का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती है।

