लघु उद्योग भारती, राजस्थान के शीर्ष नेतृत्व के लगातार प्रयास से संगम ग्रेनी मार्मो, किशनगढ़ को राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाली ऋण ब्याज अनुदान के लाभ का आदेश उद्योग विभाग राजस्थान ने जारी किया।
ज्ञात रहे कि संगम ग्रेनी मार्मो को एचडीएफसी बैंक द्वारा बीबीजी वर्किंग केपिटल टर्म लोन के रूप में ऋण दिया गया, जिसे विभाग एवं जिला उद्योग केंद्र द्वारा पूर्व में वर्किंग केपिटल लोन मानकर ब्याज अनुदान हेतु अपात्र मान लिया था, जबकि एचडीएफसी बैंक द्वारा इस ऋण को टर्म लोन के रूप में दिया जाने का स्पष्टीकरण दिया जा चुका था।
लगभग तीन माह पूर्व लघु उद्योग भारती किशनगढ़ इकाई से श्री मुकेश जी अग्रवाल एवं श्री उमेश गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने आदरणीय प्रकाश जी भाई साहब को इस समस्या के बारे में अवगत कराया। समस्या को पूर्णतया समझने के पश्चात भाई साहब ने महेंद्र जी मिश्रा को इस विषय में उद्योग विभाग में संपर्क कर उद्यमी को आवश्यक राहत दिलाने हेतु नामित किया।
राजस्थान प्रदेश के प्रदेश संयुक्त महामंत्री महेंद्र मिश्रा नेतृत्व में किशनगढ़ इकाई का एक शिष्टमंडल व पीड़ित उद्यमी उक्त विषय को लेकर उद्योग विभाग के कमीश्नर साहब से मिले, तब उन्होंने समस्या के समाधान को लेकर आश्वस्त किया। लघु उद्योग भारती ने उद्योग विभाग राजस्थान एवं जिला उद्योग केन्द्र, अजमेर से सम्पर्क कर बैंक द्वारा ऋण स्वीकृति दस्तावेज एवं मशीनरी के बिल एवं भुगतान के स्टेटमेंट प्रस्तुत किये गये। तत्पश्चात उक्त प्रकरण में संगम ग्रेनी मार्मो द्वारा लिए गए ऋण के दस्तावेज एवं स्थाई संपत्ति के सृजन के रूप में लिया हुआ होना सत्यापित पाया गया और ऋण ब्याज अनुदान का पात्र मानते हुए उद्योग विभाग ने जिला उद्योग केंद्र अजमेर को योजना का लाभ प्रदान करने का आदेश जारी किया। जहां चाह वहां राह की लोकोक्ति को लघु उद्योग भारती ने संगठन की प्रासंगिकता को चरितार्थ किया। उक्त प्रकरण में लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री मुकेश जी अग्रवाल एवं किशनगढ़ इकाई अध्यक्ष उमेश गोयल का सराहनीय योगदान रहा। लघु उद्योग भारती किशनगढ़ इकाई के अध्यक्ष उमेश गोयल ने संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश जी भाईसाहब, राजस्थान प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व, श्री महेंद्र जी मिश्रा एवं उद्योग विभाग राजस्थान का हार्दिक आभार जताया और भविष्य में भी उद्योगों की समस्याओं के समाधान में सहयोग की अपेक्षा की।
आभार
लघु उद्योग भारती
किशनगढ़

