गोरखपुर मण्डल में लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों के लिए GEM पोर्टल पंजीयन कार्यशाला सम्पन्न
दिनांक 28.08.2025 को लघु उद्योग भारती और भारत सरकार के विषय विशेषज्ञों के सहयोग से गोरखपुर मण्डल स्तर पर मण्डल स्तरीय GEM पोर्टल पंजीयन कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला संयुक्त उद्योग मण्डल, गोरखपुर मण्डल के तत्वावधान में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, गोरखपुर के सभागार में सम्पन्न हुई।
कार्यशाला में गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया और कुशीनगर के उद्यमियों एवं व्यापारियों को GEM पोर्टल पर सेलर पंजीयन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी पीपीटी प्रस्तुति और लाइव डेमो के माध्यम से दी गई। उपस्थित उद्यमियों की जिज्ञासाओं और वाणिज्य विभाग द्वारा उठाए गए प्रश्नों का समाधान भी कार्यशाला में किया गया।
नई दिल्ली से आए GEM तकनीकी टीम ने मौके पर उद्यमियों की सहायता करते हुए पोर्टल पर पंजीयन भी कराया। संयुक्त आयुक्त उद्योग, गोरखपुर मण्डल ने उपस्थित सभी अधिकारियों और उद्यमियों का स्वागत किया।
कार्यशाला में लघु उद्योग भारती के मण्डल अध्यक्ष श्री दीपक कांवले, चेयरमैन ऑफ इंडस्ट्रीज के महासचिव श्री भोला जयसवाल, रेडीमेड गारमेंट्स से श्री लक्ष्मी शास्त्री सहित मण्डल के प्रमुख उद्यमीगण और औद्योगिक संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस पहल से मण्डल के उद्यमियों को GEM पोर्टल पर पंजीयन प्रक्रिया में सरलता और सरकारी अवसरों का लाभ उठाने में महत्वपूर्ण मदद मिली।

