लघु उद्योग भारती शाखा केकड़ी की नवीन कार्यकारिणी का गठन
लघु उद्योग भारती शाखा केकड़ी की नवीन कार्यकारिणी का गठन आज जयपुर रोड स्थित मित्तल सोल्वेक्स परिसर में संगठन के नियमों एवं निर्देशों के अनुरूप किया गया। यह गठन प्रभारी श्री गोविन्द अग्रवाल (नसीराबाद वाले) के सानिध्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष श्री अनिल मित्तल को संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि आगामी कार्यकाल के लिए श्री महेश मंत्री को अध्यक्ष, श्री मुकेश नुहाल को कोषाध्यक्ष एवं श्री शंभूलाल जैन को सचिव नियुक्त किया गया।
प्रभारी श्री गोविन्द अग्रवाल ने अनिल मित्तल के नेतृत्व में शाखा द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और उनकी नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हुए नई कार्यकारिणी को संगठन के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने सभी नवगठित पदाधिकारियों को अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों ने प्रभारी श्री गोविन्द जी का दुपट्टा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया।
नव-नियुक्त अध्यक्ष श्री महेश मंत्री ने संगठन हित, उद्योग हित एवं सरकारी विभागों से समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया और संगठन द्वारा उनमें जताए गए विश्वास के लिए आभार प्रकट किया।
यह बैठक आपसी सहयोग, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की दिशा तय करने की दृष्टि से अत्यंत प्रेरणादायी रही।

