लघु उद्योग भारती गाजियाबाद द्वारा नव नियुक्त जिलाधिकारी दीपक मीणा जी का आत्मीय स्वागत
लघु उद्योग भारती गाजियाबाद जिला इकाई के अध्यक्ष श्री अमरीश गोयल, जिला कोषाध्यक्ष श्री दीपक गुप्ता, दुहाई औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष श्री सुनील त्यागी, एवं सिखेड़ा रोड इंडस्ट्रियल एरिया मोदीनगर के अध्यक्ष श्री हरि कृष्ण अग्रवाल ने गाजियाबाद के नव नियुक्त जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा जी का स्वागत किया।
इस अवसर पर उद्योग प्रतिनिधियों ने गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्रों की प्रमुख चुनौतियों, आधारभूत संरचना के विकास, MSME नीति क्रियान्वयन, एवं उद्योग-प्रशासन समन्वय को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर जिलाधिकारी महोदय से चर्चा की। प्रतिनिधियों ने औद्योगिक इकाइयों की आवश्यकताओं एवं संभावित सुधारों पर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।
लघु उद्योग भारती का यह प्रयास स्थानीय उद्यमियों को प्रशासन के साथ एक मजबूत संवाद मंच उपलब्ध कराने एवं उद्योगों की बेहतरी के लिए ठोस कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लघु उद्योग भारती, गाजियाबाद

