आज कर्णावती में लघु उद्योग भारती गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई।
वर्ष 2025-27 के लिए ईश्वरभाई पटेल को प्रदेश अध्यक्ष, हंसराज गजेरा को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया।
अशोकभाई बगोडिया को कर्णावती संभाग अध्यक्ष तथा अशोकभाई पटेल को संभाग महामंत्री बनाया गया।
दिनेशभाई डांगरिया को सौराष्ट्र संभाग अध्यक्ष तथा जयभाई मावाणी को संभाग महामंत्री नियुक्त किया गया।
सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशजी भाईसाहब , पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वजुभाई वाघासिया, बलदेवभाई परजापती, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरभाई पटेल, महामंत्री ईश्वर सज्जन, संपर्क अधिकारी मुकेशभाई मालखान सहित प्रदेश के सभी जिलों से अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

