लघु उद्योग भारती ग्रोथ सेंटर इकाई भीलवाड़ा द्वारा रीको उप महाप्रबंधक श्री पीआर मीणा जी के साथ उद्यमियों की एक मीटिंग रखी गई जिसमें रीको ग्रोथ सेंटर औद्योगिक क्षेत्र में समस्याओं हेतु श्री मीणा जी का ध्यान आकर्षित किया गया । रोड लाइट, अतिक्रमण जल समस्याओं हेतु उद्यमियों द्वारा बताया गया जिसे शीघ्र निराकरण कर उद्यमियों को समस्याओं से निदान करने का आश्वासन दिया गया। इस मीटिंग में रीको के एक आर निशान्त जी एसीई बलराम जी लघु उद्योग भारती के प्रांतीय संयुक्त सचिव अजय मूंदड़ा इकाई अध्यक्ष राम प्रकाश काबरा सचिव गिरीश अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य गुरविंदर सिंह कमल अंकित सूर्याओम प्रकाश जागेटिया अनूप लड्ढा प्रमोद लड्ढा अमित जालन आदि सदस्य उपस्थित थे साथ ही लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक का भी आयोजन किया गया।

