लघु उद्योग भारती चित्तौड अंचल द्वारा कोटा में चौथी रानपुर इकाई की स्थापना

Event Date: 20/05/2023
Chittaurgarh,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती चित्तौड अंचल द्वारा कोटा में चौथी रानपुर इकाई का स्थापना समारोह शनिवार को पुरूषार्थ भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी लघु उद्योग भारती राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमान प्रकाशचंद्र जी भाईसाहब, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमान घनश्याम ओझा जी एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान ताराचंद गोयल जी का मार्गदर्शन एवम सानिध्य प्राप्त हुआ।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमान प्रकाशचंद्र जी भाईसहब ने कहा कि पहले देश में औद्योगिक उत्पादन बहुत अधिक होने से भारत को औद्योगिक विश्व गुरू माना जाता था लेकिन मुगल एवं अंग्रेजों की गुलामी ने हमें बहुत पीछे धकेल दिया। उसके बाद सम्पूर्ण देश में लघु उद्योगों के उत्थान व विस्तार हेतु प्रयास नहीं किये गये। आज भारत के कुल उत्पादन एवं रोजगार सृजन में लघु उद्योगों का ही महत्वपूर्ण स्थान है।

राष्ट्रीय महासचिव श्रीमान घनश्याम ओझा जी ने कहा कि लघु उद्योग भारती आज दुनिया में सूक्ष्म व लघु उद्योगों की सबसे बड़ी संस्था बन गई है। इससे भारत के विभिन्न राज्यों में 780 लघु इकाइयां एवं 41000 से भी अधिक उद्यमी सदस्य जुडे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिजली के बिलों में जो फ्यूल चार्ज लगाया गया है, उसके विरूद्ध जल्द ही सघन अभियान चलाया जायेगा एवं उचित कार्यवाही की जायेगी। 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान ताराचंद गोयल जी ने संगठन की कार्ययोजना एवं उसके महत्व की जानकारी देते हुये एमएसएमई में पंजीकरण के बारे में बताया। वरिष्ठ उद्यमी श्री गोविंदराम मित्तल जी ने कोटा शहर में लघु उद्यमियों की समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर शीर्ष पदाधिकारियों ने लघु उद्योगों की समस्याओं पर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर आवश्यक कार्यवाही करने का विश्वास दिलाया। 

प्रदेश महासचिव मुकेश अग्रवाल जी एवं चित्तौड़ अंचल महासचिव पवन गोयल जी ने बताया कि रानपुर इकाई के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव नभ शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पूरण गुप्ता सहित कार्यकारिणी को दायित्व सौंपे गये। इस अवसर पर कोटा के 50 नये लघु उद्यमियों को संस्था की सदस्यता प्रदान की गई। संचालन यशपाल भाटिया ने किया एवं कोटा महिला इकाई की अध्यक्ष शशि मित्तल ने स्वागत भाषण दिया।


समारोह में कोटा इकाई अध्यक्ष महेश गुप्ता, सचिव आशुतोष जैन, कोषाध्यक्ष संदीप जांगिड, कोटा महिला इकाई अध्यक्ष शशि मित्तल, सचिव चांदनी पौद्दार, कोषाध्यक्ष मोनिका जैन, कोटा उत्तर इकाई अध्यक्ष  संजय शर्मा़, पूर्व अध्यक्ष विपिन सूद, मनोज राठी, राजेंद्र जैन, यशपाल भाटिया, अचल पोद्दार सहित कोटा मुख्य, कोटा महिला इकाई एवं कोटा उत्तर इकाई के सदस्य व शहर के कई लघु उद्यमी उपस्थित रहे। अंत में रानपुर इकाई सचिव नभ शर्मा ने आभार जताया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please