लघु उद्योग भारती (LUB) की जगतपुरा महिला इकाई की प्रथम बैठक का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। बैठक की अध्यक्षता इकाई की अध्यक्ष श्रीमती वैशाली वशिष्ठ ने की, और प्रांत महामंत्री सुश्री सुनीता शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि सुनीता शर्मा जी ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि सरकारी विभागों के सहयोग से विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि अगली बैठक में एमएसएमई के माध्यम से उद्यम रजिस्ट्रेशन, आर्टिजन कार्ड बनवाने और लोन योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाएं प्रदान की जाएं।
अध्यक्ष वैशाली वशिष्ठ ने स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी के आयोजन और विभिन्न कार्यशालाओं को जल्द से जल्द लागू कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में आईटी विशेषज्ञ श्री वीरेंद्र राठौड़ ने "सोशल मीडिया पर प्रभावी उपस्थिति बनाने और अपनी जानकारी अधिक लोगों तक पहुंचाने" के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
सचिव रवीना श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित सदस्यों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में कोषाध्यक्ष प्रिया डोडा, उपाध्यक्ष सांची राणा, सह सचिव रीमा बजाज सहित कई अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
यह बैठक महिला उद्यमियों के विकास और उनके सशक्तिकरण के लिए लघु उद्योग भारती के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई।

