लघु उद्योग भारती – जयपुर अंचल (जेम्स एंड ज्वेलरी इकाई) द्वारा “एक जिला, एक उत्पाद” (ODOP) योजना के अंतर्गत जिला उद्योग केंद्र (DIC), जयपुर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला उद्योग केंद्र, जयपुर की जॉइंट कमिश्नर एवं जनरल मैनेजर श्रीमती शिल्पी राजपुरोहित जी के साथ ODOP योजना के अंतर्गत जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग के विकास, निर्यात प्रोत्साहन, नीति समर्थन एवं कौशल विकास जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के श्री भीम सिंह जी, लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल के सचिव श्री मनीष जौहरी जी, जेम्स एंड ज्वेलरी इकाई के सह-संयोजक श्री बृजेश कुल्थिया जी एवं श्री श्याम सुंदर जोड़ा जी तथा जीजेईपीसी से श्री नितिन खंडेलवाल जी भी उपस्थित रहे। यह बैठक जेम्स एंड ज्वेलरी क्षेत्र में स्थानीय उद्यमियों को सशक्त करने, योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” जैसे राष्ट्रीय अभियान में प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल रही।
बृजेश कुलथियाँ
श्याम सोनी
सह-संयोजक – लघु उद्योग भारती, जेम्स एंड ज्वेलरी इकाई, जयपुर

