आज जयपुर स्थित सेवा सदन में जयपुर प्रांत कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में 18 जिलों से 50 इकाइयों के अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष ने मीटिंग में भाग लिया तथा जयपुर में प्रवास कर रहे राष्ट्रीय, प्रदेश और प्रांत की कार्यकारिणियों सदस्यों ने भी भाग लिया
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्रीमान प्रकाश चंद जी ने की एवं मंच पर श्रीमान प्रकाश चंद जी, श्रीमान घनश्याम जी ओझा राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीमान बलदेव भाई प्रजापत राजस्थान के प्रभारी, श्रीमान शांतिलाल जी बालड प्रदेश के अध्यक्ष, प्रांत अध्यक्ष श्रीमान सुधीर गर्ग,प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा मंच पर उपस्थित रहे मंचाशीन सभी अधिकारियों ने आए हुए इकाई के पदाधिकारीयों का मार्गदर्शन किया मंच का संचालन श्रीमान उदय जी भुवालका प्रांत कोषाध्यक्ष जी ने किया यह एकदिवसीय वर्कशॉप थी जिसमें संगठन के द्वारा किए जाने वाले कार्यों एवं संगठन की कार्य प्रणाली के बारे में सभी के साथ मिलकर चर्चा की गई
इसी के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्यों के लिए महिला इकाई जयपुर एवं अलवर महिला इकाई को सम्मानित भी किया गया
कार्यक्रम का समापन प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा जी ने धन्यवाद ज्ञापन से किया

