आज जालोर किले में भागली इकाई का गठन हुआ। यह इकाई जोधपुर प्रांत की 49वीं और राजस्थान प्रदेश की 155वीं इकाई है। इकाई के अध्यक्ष का दायित्व अमन अग्रवाल को और सचिव का दायित्व हितेश सोलंकी को दिया गया। इस अवसर पर जालोर इकाई में 26 नए सदस्य जोड़े गए।
कार्यक्रम में श्री शांतिलाल जी बालद, महावीर जी चोपड़ा, सुरेश जी विश्नोई, महेश जी मोरे, नंद किशोर जी, किशन कुमार जी जेठलिया सहित अनेक उद्यमी उपस्थित थे।

