लघु उद्योग भारती जिला इकाई
छिंदवाड़ा जिला मध्य प्रदेश
माननीय कलेक्टर महोदय छिंदवाड़ा की अध्यक्षता में लघुउद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट सभागृह लघुउद्योग भारती के सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक में नवीन उद्योगों एवं परंपरा गत रूप से चले आ रहे औद्योगिक इकाइयों को आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु विषय बार चर्चा की गई एवं इंडस्ट्रियल एरिया की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान हुआ या नहीं इस पर समीक्षा संबोधन प्राप्त कर उचित कार्रवाई हेतु आदरणीय कलेक्टर महोदय जी द्वारा संबंधित विभाग को निर्देशन किया गया लघु उद्योग भारती छिंदवाड़ा इकाई द्वारा औद्योगिक इंडस्ट्रियल कॉनकेव एवं उद्योग मेला लगाने हेतु कलेक्टर साहब के सामने योजना बनाने हेतु प्रस्ताव रखा गया जिसे कैरेक्टर महोदय जी द्वारा स्वीकार करते हुए लघु उद्योग भारती छिंदवाड़ा इकाई को पूर्ण विषय वार व्यवस्था योजना का क्रियान्वयन कर प्रस्तुत करने को कहा गया बैठक का प्रारंभ 12:00 से हुआ एवं 2:00 बजे सभा की समाप्ति की गई|

