लघु उद्योग भारती जिला कटनी की इकाइयों द्वारा आयोजित कि गई जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट एवं MSME

Event Date: 11/03/2024
Katni,
MADHYA PRADESH

उद्यमियों ने जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट कार्यशाला का लाभ उठाया

लघु उद्योग भारती जिला कटनी की इकाइयों द्वारा आयोजित कि गई जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट एवं MSME के द्वारा लागू 45 दिन के पेमेंट नियम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
कार्यशाला की शुरुआत ट्रेनर एवं मुख्य वक्ता राकेश दलेला जेड अधिकारी ने उद्यमीयो को किस तरह से अपने उद्यम को जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट पर कार्य किया जाए इस पर विषयवार जानकारी प्रदान कराई गई। जिससे उत्पाद कि गुणवत्ता के साथ उद्यमी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ किस प्रकार शासकीय योजनाओं का भी लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

MSME के द्वारा लागू 45 दिन के पेमेंट नियम पर विषय विशेषज्ञ वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप पटोरीया जी के द्वारा उपस्थित सभी उद्यमीयो को सरकार द्वारा लागू नियम की पूर्ण जानकारी प्रदान कि गई। साथ ही साथ उद्यमीयो की संका समाधान भी विषय विशेषज्ञ के द्वारा किया गया। कार्यशाला में पूर्ण समय विभिन्न उद्यम संचालकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अरूण सोनी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि लघु उद्योग भारती निरंतर उद्योग हित में कार्य करता है, और इस तरह की कार्यशालाओं आयोजन करता रहता है जिससे कि उद्योग के साथ उधमियों का विकास हो सके।

कार्यक्रम का समापन महाकौशल अंचल अध्यक्ष अनिल वासवानी ने विशनकेयर सर्टिफिकेशन प्र. लि. एवं विषय विशेषज्ञ वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट का आभार व्यक्त कर कहा कि उन्होंने अपना समय निकालकर हम सभी को महात्व पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। उपस्थित उधमियों का बहुत बहुत आभार कि पूर्ण समय कार्यशाला में अपनी उपस्थिति प्रदान की।

कार्यशाला की शुरुआत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ, एवं अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं पुष्प देकर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन लघु उद्योग भारतीय शहरी इकाई सचिव निलेश विश्वकर्मा एवं बरगवां इकाई सचिव मनीष सिंह जी ने किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से प्रबंधक राजेश पटेल जी एवं विजन केयर सर्टिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शैलेंद्र मिश्रा, सहायिका के रूप में श्वेता सिंह एवं शशिकांत तिवारी की उपस्थिति के साथ संभागीय कार्यकारिणी सदस्य मुरलीधर रतनानी, बरगवां अमकुही इकाई उपाध्यक्ष सुरेश रतनानी, संयुक्त सचिव अंबर डेंगरे, सह सचिव नितेश चेलानी, संजय मेघानी, यशकांत अग्रवाल, अभिषेक जायसवाल, रमेश गुप्ता, चंद्रेश डोडानी, हिमांशु असरानी, कटनी शहरी एवं मंडी इकाई अध्यक्ष अमित सिंघई, राहुल जैन, नवीन केसरी, अनिल पंजाबी, संजय कोदवानी, सुभाष पंजाबी, जैकी कटारिया,  लमतरा इकाई अध्यक्ष समीर सेठिया, सचिव ईशान जैन, अंकित गोयल, नितिन जैन अमित गर्ग, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती प्रिया सोनी, सचिव श्रीमती नीति ठाकुर, काजल सोंधिया, शालिनी सोनी, पलक सचदेवा के साथ-साथ ही अन्य उद्यमी बंधुओं की उपस्थिति में कार्यशाला संपन्न हुई।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please