लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान एवं हस्तशिल्प विकास आयोग व जिला उद्योग व वाणिज्य केन्द्र जोधपुर के सहयोग से लघु व सूक्ष्म उद्योगों के लिये सेंलिग नेटवर्क प्लेटफॅार्म, ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स (ONDC) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा ने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है। इन युवाओं के डीएनए मे उद्यमिता है। इस उद्यमिता को कैसे निखारे, उसके लिये भारत सरकार का ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स (ONDC) नेटवर्क बहुत सहायक सिद्ध होगा। इसके माध्यम से हम अपने उत्पाद को देश के किसी भी कोने मे विपणन आसानी से कर सकते है।
आईआईटी के निदेशक श्री अविनाश कुमार अग्र्रवाल ने अपने वर्चुअली संदेश के माध्यम से कहा आज के आधुनिक दौर मे ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के माध्यम से अपने व्यवसाय को स्थानीय बाजारों के साथ साथ वैश्विक बाजार मे उपलब्ध करवा सकते है।
जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपडा ने अतिथियों व उद्यमियो का स्वागत करते हुए बताया कि आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के संयुक्त तत्वावधन मे आयोजित ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के माध्यम से स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिये अच्छा प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा।
आईआईटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.वेकटेंश मूर्ति ने कहा कि ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स (ONDC) एक पहल है जिसका उद्देश्य छोटे व्यवसायों और स्थानीय विक्रेताओं को डिजिटल मार्केट मे शामिल करना है ताकि वे बडे प्लेटफार्म की तुलना मे अपनी सेवाऐ और उत्पाद उपलब्ध करा सके।
ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स (ONDC) से श्री ईशांक बंसल व उद्यमवेल से श्री सचिन कोरला ने पॉवर पॉईन्ट प्रेजेन्टेशन क माध्यम से ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के बारे मे विस्तार से जानकारी दी
खुला सत्र मे उद्यमियों की ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स (ONDC) से जुड़ी अनेक जिज्ञासाओं को दूर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां भारती व भगवान विश्वकर्मा के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम मे लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोई, श्रीमती बिन्दू जैन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जोधपुर की उपनिदेशक पूजा मेहरा सुराणा हस्तशिल्प विकास आयोग के सहायक निदेशक श्री किरण वी एन कार्यकारिणी सदस्य श्री मनीष माहेश्वरी, महिला इकाई सहसचिव श्रीमती नलिनी बंसल, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिल्पा अग्रवाल, आईआईटी की प्रीति जी, साहानिका बनर्जी, श्रीमती निधिसिह श्रीमती भावना मोटवानी, श्रीमती भावना शर्मा, इत्यादि अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
धन्यवाद आईआईटी की पीएचडी छात्रा मोली जी मॉडन ने दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने किया।
धन्यवाद!

