लघु उद्योग भारती जोधपुर पदाधिकारियों एवं भारतीय डाक विभाग जोधपुर क्षेत्र के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज भवन सभागार मे आयोजित की गयी।
बैठक मे डाकघर किस प्रकार से महिला उद्यमियो को बचत करने हेतु प्रोत्साहित करें व बचत पर आकर्षक ब्याज देने, महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने मे मदद कर सकता है, इत्यादि विषयों पर सार्थक विस्तृत चर्चा की गयी।
साथ ही डाकघर लघु एवं छोटे हस्तशिल्प उद्यमियों व निर्यातकों को प्रोत्साहित करने के लिये खोले गये नये डाक निर्यात केन्द्र, महिला सम्मान बचत योजना एवं जनहितार्थ विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी।
लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त द्वारा शीघ्र ही महिला उद्यमियों के निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी डाकघर के परिसरों मे लगाएगी जिससे डाकघर से जुड़े हुए परिवार व अन्य सभी इन उत्पादों की जानकारी लेगे और उत्पाद खरीद भी सकेगे।
बैठक मे लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय महामंत्री श्री घनश्याम ओझा जी, पोस्टमास्टर जनरल श्री सचिन किशोर जी, जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपडा जी, प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोई जी, जोधपुर महानगर अध्यक्ष श्री गौतम जीरावला जी, प्रान्त सचिव श्री पंकज लोढा जी, वरिष्ठ अधीक्षक मो हनीफ खान जी, सहायक निदेशक श्री तरूण शर्मा जी, मार्केटिग एक्यूटिव श्री नरेन्द्र सोनी जी व अब्दुल सामद जी इत्यादि गणमान्य उपस्थित रहे।

