लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी बैठक संपन्न – संगठनात्मक मजबूती एवं औद्योगिक विषयों पर

Event Date: 03/05/2025
Jodhpur,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी बैठक संपन्न – संगठनात्मक मजबूती एवं औद्योगिक विषयों पर विस्तृत चर्चा

आज भवन सभागार में लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी बैठक का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल एवं प्रांत अध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। बैठक का शुभारंभ संगठन मंत्र के सामूहिक गायन के साथ किया गया, जिससे संगठनात्मक ऊर्जा एवं समर्पण का भाव प्रकट हुआ।

प्रांत अध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों, सदस्यता विस्तार, इकाई गठन एवं विगत अवधि में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने जोधपुर प्रांत के उद्योगों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान हेतु किए गए प्रयासों पर भी विस्तार से चर्चा की।

बैठक में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, जोधपुर की क्षेत्रीय अधिकारी सुश्री कामिनी सोनगरा ने प्रदूषण से संबंधित नियमों, मापदंडों एवं अनुपालन से जुड़े विषयों पर तकनीकी जानकारी प्रदान की, जिससे उद्योगों को पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों की बेहतर समझ मिल सके।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल ने संगठनात्मक सुदृढ़ता, आगामी योजनाओं एवं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा MSME के लिए उठाए गए सकारात्मक कदमों की जानकारी दी। उन्होंने भविष्य की दिशा तय करने हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

बैठक में मुंबई में आयोजित अखिल भारतीय कार्यसमिति बैठक की जानकारी साझा की गई एवं जोधपुर प्रांत की इकाइयों में पदाधिकारी दायित्व परिवर्तनों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही, खनन क्षेत्र में समस्याएं, स्थापना दिवस आयोजन, कर संबंधित कार्यशाला, राजस्थान वित्त निगम, बोरानाडा में भूमि आवंटन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।

जोधपुर की विभिन्न इकाइयों द्वारा प्रस्तुत वृत्तों के माध्यम से स्थानीय मुद्दों एवं योजनाओं पर विचार साझा किया गया। बैठक में जोधपुर महानगर की सभी इकाइयों के पदाधिकारीगण एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्यगण उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन प्रांत सचिव श्री पंकज लोढ़ा ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रांत संयुक्त महामंत्री श्री सुरेशकुमार विश्नोई ने किया। बैठक का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please