लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त की कार्यकारिणी बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन एवं संगठनात्मक विषयों

Event Date: 01/06/2025
Jodhpur,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त की कार्यकारिणी बैठक आज भवन सभागार में आयोजित हुई, जिसमें अखिल भारतीय अध्यक्ष आदरणीय श्री घनश्याम जी ओझा और जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर जी चौपड़ा की उपस्थिति रही। बैठक की शुरुआत सदस्यों द्वारा संगठन मंत्र के सामूहिक गायन से हुई।

जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा ने कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की, जिसमें सदस्यता वृद्धि, इकाई विस्तार, किए गए कार्यों तथा उद्योगों के सामने आने वाली समस्याओं और उनके समाधान के लिए किए गए प्रयास शामिल थे।

अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा ने आगामी योजनाओं और संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के लिए किए जा रहे सकारात्मक कदमों की जानकारी दी।

बैठक के दौरान जोधपुर प्रान्त के लिए वर्ष 2025-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। जोधपुर महानगर के अध्यक्ष के रूप में श्री पंकज भण्डारी, सचिव श्री राकेश चौरडिया और उपाध्यक्ष श्री अशोक चौहान नामित किए गए। इसके अतिरिक्त बोरानाडा, महिला इकाई, मण्डोर, सूरसागर, सांगरिया, तनावडा, मथानिया, बालेसर, पीपाड, पीपाड स्वर्णकार और फलोदी इकाइयों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए। प्रान्त फार्मा के संयोजक के रूप में श्री सौरभ सालेचा का नाम मनोनीत किया गया और सभी को माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बैठक में जोधपुर के विभिन्न उद्योगों और इकाइयों ने अपने क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। प्रान्त संयुक्त महामंत्री श्री सुरेशकुमार विश्नोई ने मीडिया प्रचार-प्रसार के विषय में जानकारी देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक का संचालन जोधपुर प्रान्त सचिव श्री पंकज लोढा ने किया और शांतिपाठ के साथ बैठक संपन्न हुई।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please