लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी बैठक: उत्सव 2025 और एमएसएमई जैड प्रमाणन योजना पर चर्चा
आज भवन सभागार में लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा और जोधपुर प्रांत अध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्सव 2025 के सफल आयोजन के लिए गठित 15 से अधिक समितियों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा करना और एमएसएमई जैड प्रमाणन योजना पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी साझा करना था। सभी समितियों के संयोजकों ने अपनी-अपनी तैयारियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, और विशेषज्ञों ने भारत सरकार की एमएसएमई जैड प्रमाणन योजना पर एक प्रभावशाली प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें योजना के उद्देश्य और सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला गया। बैठक के दौरान जोधपुर प्रांत की संगठनात्मक विषयों पर भी गहन चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री श्रीमती मंजू सारस्वत, प्रांत उपाध्यक्ष श्री दीपक माथुर, कोषाध्यक्ष श्री नितिन सालेचा, प्रांत सचिव श्रीमती मीनू दूगड, पूर्व अध्यक्ष श्री सुधींद्र दूगड और जोधपुर की विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष, सचिव व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सचिव श्री पंकज लोढ़ा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रांत संयुक्त महासचिव श्री सुरेश कुमार विश्नोई ने दिया। बैठक का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ। यह आयोजन उत्सव 2025 की तैयारियों को मजबूती देने और एमएसएमई जैड प्रमाणन योजना के महत्व को रेखांकित करने में सफल रहा।

