लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त द्वारा 76वां गणतंत्र दिवस समारोह
लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त ने भारतीय संविधान के 76वें ‘’गणतंत्र दिवस समारोह‘’ को अपने भवन-प्रांगण में अत्यन्त उत्साह और उमंग के साथ मनाया।
समारोह के दौरान लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष आदरणीय श्री घनश्याम जी ओझा एवं जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भारत की अखंडता और एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाइयां सदस्यों ने आपस में साझा कीं और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ।
इस अवसर पर कौशल विकास केन्द्र के प्रशिक्षार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जो सभी के दिलों को छू गईं।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त के उपाध्यक्ष श्री दीपक माथुर, प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेश कुमार विश्नोई, जोधपुर महानगर अध्यक्ष श्री गौतम जीरावला, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिल्पा अग्रवाल, सहसचिव श्रीमती इन्दु चौपड़ा, पूर्व अध्यक्ष श्री राजेन्द्र राठी, कार्यकारिणी सदस्य श्री किशोर हरवानी, श्री एच.के. गर्ग, श्री हरीसिंह गहलोत सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।
धन्यवाद।

