लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त द्वारा संचालित कौशल विकास केन्द्र में प्रशिक्षार्थियों को पाठ्यक्रम

Organised by:
लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त
Event Date: 17/03/2025
Jodhpur,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त द्वारा संचालित कौशल विकास केन्द्र में आज राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (RSLDC) के सहयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल और जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपडा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा ने कहा कि पाठ्यक्रम सामग्री वितरण का यह कार्य प्रशिक्षार्थियों के लिए न केवल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाएगा, बल्कि उन्हें सुव्यवस्थित तरीके से सीखने और अपने कौशल को निखारने का अवसर भी प्रदान करेगा। इससे विद्यार्थियों को जरूरी संसाधन समय पर मिलेंगे और वे पूरे समर्पण से प्रशिक्षण ले सकेंगे।

प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपडा ने कहा कि जोधपुर स्थित कौशल विकास केन्द्र के माध्यम से लघु उद्योग भारती का उद्देश्य प्रशिक्षार्थियों को सशक्त बनाना और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। यह पहल न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाएगी बल्कि युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर भी प्रेरित करेगी।

उन्होंने आगे बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती देगा। युवा वर्ग को कुशल बनाकर उन्हें रोजगार और स्वावलम्बन के लिए तैयार करना इसका मुख्य उद्देश्य है, जिससे राज्य और राष्ट्र के विकास में उनका योगदान बढ़ सके। लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त इसी सोच के साथ इस कौशल विकास केन्द्र का संचालन कर रही है, जो संगठन के प्रमुख आयामों में से एक है।

वर्तमान में केन्द्र में 60 प्रशिक्षार्थियों को सिलाई और 30 प्रशिक्षार्थियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां डिजिटल क्लासरूम, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म, वाई-फाई, इंटरनेट, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही स्थानीय उद्योगों में रोजगार के अवसर और प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रान्त सचिव श्री पंकज लोढ़ा, पूर्व अध्यक्ष श्री सुधीन्द्र दुगड़, जिला कौशल समन्वयक श्री अर्जुन सुथार, केन्द्र प्रबंधक पूजा शर्मा, प्रशिक्षक पूजा कुमारी, भावना बोराणा, मेघा भाटी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please