लघु उद्योग भारती टीकमगढ़ इकाई का गठन एवं कार्यकारिणी घोषणा
आज 21 अगस्त 2025 को दोपहर 12:00 बजे होटल मां लक्ष्मी पैलेस में लघु उद्योग भारती टीकमगढ़ इकाई का औपचारिक गठन महाकौशल अंचल के उपाध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल, संयुक्त सचिव बृजेंद्र गुप्ता और छतरपुर इकाई के अध्यक्ष गिरीश दुबे की उपस्थिति में किया गया। सर्वसम्मति से आशीष जैन को अध्यक्ष, रजनीश बिहारी मिश्रा एवं राजेश साहू को उपाध्यक्ष, कौशलेंद्र गुप्ता को सचिव, आशीष मिश्रा को संयुक्त सचिव, शक्ति दोदरिया को सह सचिव, देवेंद्र साहू को कोषाध्यक्ष तथा प्रदीप भदौरा, देवेंद्र कुमार जैन और मनमोहन दुबे को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में जिला उद्योग व्यापार केंद्र से राजशेखर पांडे, लघु उद्योग भारती के सदस्य, शहर के उद्यमी और पत्रकार उपस्थित थे। रामचंद्र अग्रवाल जी ने नवगठित इकाई एवं सदस्यों को कार्य पद्धति और उद्देश्यों से अवगत कराया। राजशेखर पांडे जी ने सूक्ष्म और लघु उद्योगों के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन दिया। स्वदेशी जागरण मंच के दीपक तिवारी ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग हेतु शपथ दिलाई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
इस इकाई के गठन से टीकमगढ़ क्षेत्र में लघु उद्योगों के विकास, उद्यमियों के सशक्तिकरण और स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार में नया अभियान शुरू होगा।

