लघु उद्योग भारती (उपराजधानी झारखंड) दुमका के सहयोग से शिवरात्रि उत्सव का भव्य आयोजन
लघु उद्योग भारती (उपराजधानी झारखंड) दुमका के सहयोग से जनजातीय आवासीय विद्यालय पथरा (स्वामी प्रणवानंद बालक एवं बालिका विद्यालय, पथरा, रानेश्वर) में महाशिवरात्रि उत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया।
भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित इस विद्यालय में जनजातीय समाज के बालक एवं बालिकाएँ सनातन संस्कृति एवं संस्कारों के साथ अपनी दिनचर्या का पालन करते हैं। इस विद्यालय के शिव मंदिर के निर्माण में लघु उद्योग भारती, दुमका ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे विद्यालय परिवार एवं स्थानीय समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त हो रही है।
इस पावन अवसर पर लघु उद्योग भारती, दुमका के जिला अध्यक्ष मानिक महेश्वरी, संताल परगना लघु उद्योग भारती के प्रभारी इंजीनियर कृष्ण नंदन सिंह, उद्यमी सदस्य दिलीप मोदी, स्वामी नित्यवर्तनानंद सहित अन्य संतगण एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया, आरती, कीर्तन एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
लघु उद्योग भारती, दुमका द्वारा इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में दिया गया सहयोग न केवल सनातन परंपराओं को संरक्षित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है, बल्कि समाज में संस्कार, सेवा और आध्यात्मिकता के प्रसार का भी संदेश देता है।

