लघु उद्योग भारती दुर्ग इकाई एवं दुर्ग इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा ZED सर्टिफिकेट पर प्रशिक्षण सेमिनार का सफल आयोजन
लघु उद्योग भारती दुर्ग इकाई और दुर्ग इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ZED सर्टिफिकेट पर एक प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सेमिनार की शुरुआत लघु उद्योग भारती दुर्ग इकाई के अध्यक्ष श्री अनिल बाकलीवाल जी के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद, श्री सौरभ पाण्डेय जी ने ZED सर्टिफिकेट के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उद्यमियों द्वारा उठाए गए सवालों का समाधान करते हुए उनके सभी शंकाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और ZED सर्टिफिकेट प्राप्त करने की दिशा में सहमति जताई।
सेमिनार का समापन श्री विजय गुप्ता जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया।
अनिल बाकलीवाल
अध्यक्ष,
लघु उद्योग भारती दुर्ग इकाई, दुर्ग

