लघु उद्योग भारती देवास एवं इलेक्ट्रॉनिका फाइनेंस लिमिटेड द्वारा व्यवसायिक विकास हेतु सेमिनार का आयोजन
देवास, 28 जून – लघु उद्योग भारती देवास एवं इलेक्ट्रॉनिका फाइनेंस लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आज एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य सदस्यों को वित्तीय समाधानों के माध्यम से उनके व्यवसाय को गति देना और विकास की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था।
इस ज्ञानवर्धक सत्र में लगभग 60 सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने विभिन्न ऋण योजनाओं और फाइनेंस विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सेमिनार में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई:
मशीन फाइनेंस और लीजिंग – नई एवं पुरानी मशीनों के लिए वित्तीय विकल्प
संपत्ति पर ऋण – औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संपत्तियों पर आधारित लोन
रूफटॉप सोलर लोन – हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु
कार्यशील पूंजी ऋण – व्यापार संचालन के लिए आवश्यक पूंजी
असुरक्षित व्यावसायिक ऋण – बिना संपत्ति गारंटी के लोन विकल्प
वनलोन (ऋण समेकन योजना) – विभिन्न ऋणों को एकीकृत करने की सुविधा
यह आयोजन व्यापारिक समुदाय के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ और इसमें प्राप्त जानकारी भविष्य में सदस्यों की व्यावसायिक यात्रा को अधिक सशक्त और सुव्यवस्थित बनाएगी।

