लघु उद्योग भारती नीमकाथाना इकाई की प्रथम मासिक बैठक सम्पन्न
लघु उद्योग भारती नीमकाथाना इकाई के नवीन कार्यकाल की प्रथम मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष श्री सुंदरमल सैनी ने की। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल, सचिव श्री पियूष मेगोतिया, श्री दिनेश ढाणी, श्री सुनील ढाणी, श्री ऋषभ मेगोतिया, श्री ललित अग्रवाल, श्री अंकुश अग्रवाल, श्री पुनीत सैनी, श्री प्रतीक अग्रवाल, श्री प्रहलाद व्यास सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक में वर्तमान व्यापारिक परिवेश, उद्योगों को आ रही चुनौतियों और संभावित समाधानों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर श्रीमान जगदीश जाखड़, फर्म गिर्राज स्टोन क्रेशर, छापोली को लघु उद्योग भारती के नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया। सभी सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
बैठक के समापन पर अध्यक्ष श्री सुंदरमल सैनी ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि, “नीमकाथाना क्षेत्र में यदि किसी उद्योग या व्यापारी को किसी प्रकार की समस्या है, तो वह लघु उद्योग भारती से अवश्य संपर्क करें। संगठन हर संभव समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।”

