वंदे मातरम
आज दिनांक 20/5/2024 को लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री आदरणीय श्री प्रकाश चंद्र जी,अखिल भारतीय अध्यक्ष श्रीमान घनश्याम जी ओझा ने भीलवाड़ा महिला इकाई द्वारा संचालित महिला स्वावलंबन केंद्र सक्षम का अवलोकन किया।
सक्षम केंद्र पर वर्तमान में मेहंदी एवं सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
वर्तमान में 20 महिलाएं सिलाई एवं 20 महिलाएं मेहंदी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। केंद्र पर प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं ने बताया कि 3 माह का प्रशिक्षण उन्हें निशुल्क दिया जा रहा है। प्रशिक्षण लेने के पश्चात उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं, जिससे वह अपना खर्चा स्वयं निकाल लेती हैं।
आज सक्षम केंद्र का अवलोकन में भाई साहब के साथ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शातिलाल जी बालड़, प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्र कुमार जी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जी खुराना, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण जी जाजोदिया, चितौड प्रान्त अध्यक्ष श्री पवन गोयल, महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता, जयपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री सुधीर गर्ग, महामंत्री श्रीमती सुनिता शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता,श्री नटवर लाल जी, जोधपुर प्रांत के विनय जी बंब, महावीर जी चोपड़ा उपस्थित रहे।
भीलवाड़ा लघु उद्योग भारती से प्रदेश संयुक्त सचिव श्री राजकुमार जी मेलाना प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री संजीव जी चिरानिया, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती चंदा जी मूंदड़ा भीलवाड़ा मुख्य इकाई अध्यक्ष श्रीमान शंभू प्रसाद जी काबरा भीलवाड़ा महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी लड्ढा सचिव श्रीमती नीता बंसल कोषाध्यक्ष श्रीमती शशि काबरा उपस्थित रहे।

